फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl recovered, BSP leader absconding

बसपा नेता के साथ फरार युवती बरामद, बसपा ने नेता से पल्ला झाड़ा

Mon, 24 Jul 2017 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर/नूरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर/नूरपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Girl recovered, BSP leader absconding
गौहर इकबाल
बसपा नेता गौहर इकबाल के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी हाथ नहीं लग सका है। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगली पथवारी निवासी एक युवती एक सप्ताह पूर्व बसपा नेता गौहर इकबाल के साथ चली गई थी। युवती की मां ने गौहर इकबाल और उसकी कार के चालक मंसूर के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला बसपा नेता से जुड़ा होने के चलते राजनीति शुरू हो गई थी। पुलिस पर गौहर इकबाल की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी के लिए दबाव बना हुआ था। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने युवती को नहटौर चौराहे से बरामद कर लिया, जबकि गौहर इकबाल पुलिस के हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद युवती को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी गौहर  इकबाल से बसपा ने भी किनारा कर लिया है। गौहर इकबाल ने बसपा के टिकट पर 2017 में नूरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ ही गौहर इकबाल को भी पार्टी से निकाल दिया गया था। उनका बसपा से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed