फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl raped on the pretext of a job in an IT company

आईटी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Tue, 02 Aug 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of a job in an IT company
आईटी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर शामली निवासी युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहर की रहने वाली पीड़ित युवती के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती शामली के कैराना निवासी युवक से हुई थी। युवक नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है और किराए के फ्लैट में रहता है। उसने आईटी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को नोएडा स्थित अपने फ्लैट में बुला लिया। आरोप है कि खाने में नशीली दवाएं देकर उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरठ, शामली और दिल्ली के होटलों में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। उसने नशे की हालत में दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। किसी तरह युवती उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed