फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl raped in hotel after hiding her religion, secret revealed after saying Salaam

Meerut News: धर्म छुपाकर युवती से होटल में दुष्कर्म, सलाम बोलने पर खुला राज

Tue, 12 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in hotel after hiding her religion, secret revealed after saying Salaam
राहुल नाम बता शुऐब ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दिया नौकरी का झांसा
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। भावनपुर के नगला गांव के शुऐब ने राहुल साहू नाम बताकर इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती की। नौकरी का झांसा देकर निकटता बनाई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने नाम व धर्म छुपाकर पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोन पर पीड़िता से सलाम बोला तो आरोपी का राज खुल गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि अक्तूबर माह में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान राहुल साहू नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को ईंट भट्टे का मालिक बताया और युवती को भट्टे पर मैनेजर की नौकरी देने का झांसा दिया। युवक ने उसे गंगानगर क्षेत्र के होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोप है उसने युवती की वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि आरोपी के मोबाइल में किसी का कॉल आया तो आरोपी ने सलाम बोला। तब पीड़िता को आरोपी की असलियत पता चली और उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed