फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl missing while playing, later found in Khairnagar

Meerut News: खेलते समय बच्ची लापता, बाद में खैरनगर में मिली

Tue, 15 Oct 2024 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Girl missing while playing, later found in Khairnagar
मेरठ। कासगंज से रिश्तेदारी में परिवार के साथ आई 10 वर्षीय बच्ची अलशिफा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पांच घंटे में ही बच्ची को खैरनगर से सकुशल तलाश लिया। देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वा महावीरनगर निवासी शाहिद अली ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दस साल की बहन अलशिफा खेलते हुए गुम हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बाद में फुटेज के आधार पर बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह बच्ची घूमते-घूमते ही यहां तक चली गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed