फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl misbehave by a group of boys in Muzaffarnagar District

मुजफ्फरनगर: सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिप, छात्रा ने दस दिन बाद परिजनों को सुनाई आपबीती

Fri, 31 Jul 2020 02:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
girl misbehave by a group of boys in Muzaffarnagar District
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुजफ्फरनगर के  मोरना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग छात्रा को खेत में खींचकर चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बना दी। किसी से बताने पर आरोपियों ने छात्रा के पिता-भाई की हत्या की धमकी दी, जिससे सहमी छात्रा ने दस दिन बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा-11 की छात्रा है। आरोप है कि 19 जुलाई को छात्रा घर से कूड़ी पर गोबर डालकर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छात्रा को खेत में खींच ले गए, जहां उन्होंने तमंचे से आतंकित कर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने मोबाइल से दुष्कर्म की अश्लील क्लिप भी बना ली और पिता-भाई की हत्या की धमकी देकर उसे भगा दिया। धमकी से सहमी छात्रा ने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया। उसे गुमसुम देख परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति हरिद्वार में नौकरी करता है। 17 जुलाई को वह घर में सोई थी। आरोप है कि गांव के ही चार युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और महिला के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर आरोपियों ने पति को मारने की धमकी देते हुए उसके कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed