लव मैरिज: युवती को सता ऑनर किलिंग का डर, एसएसपी दफ्तर पहुंच लगाई सुरक्षा की गुहार, ये है पूरा मामला
Meerut News : लव मैरिज करने वाली युवती ने अपने परिजनों पर ऑनर किलिंग कर देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विस्तार
मेरठ में लव मैरिज करने वाली युवती ने अपने परिजनों पर ऑनर किलिंग कर देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ कैंट ने जानी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, हिमानी पत्नी सनी कुमार निवासी ग्राम डालूडेडा थाना जानी ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत पत्र दिया है। बीते 25 जुलाई को उसने उपनिबंधक सदर चतुर्थ के यहां सनी के साथ की गई अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई। वह और उसका पति एक ही समाज से हैं।
युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन इस शादी से खुश नहीं है। उस पर लगातार पति को तलाक देने का दबाव बनाया जा रहा है। उसके साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग किया जाता है। युवती का आरोप है कि तलाक न देने पर उसके परिजन अब पति को झूठे मामले में फंसाने तक की भी धमकी देने पर उतर आए हैं।
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
युवती का कहना है कि उसके परिजनों ने धमकी दी है कि तेरी वजह से समाज में बदनामी हुई है, तुम्हें अब जिंदा नहीं छोंड़ेगे। पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान