फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl leaves school by fearing of tempering by boys

बहन को समझा लेना..., वरना वायरल कर देंगे वीडियो, शोहदों के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, दो गिरफ्तार

Sat, 11 May 2019 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 May 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
girl leaves school by fearing of tempering by boys
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शोहदों के डर से एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोपी युवक एक साल से छात्रा को फोटो दिखाकर परेशान कर रहे थे। दो दिन पहले भी युवकों ने सरेआम छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। 15 वर्षीय छात्रा एक स्कूल से दसवीं की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे कक्षा में भी परेशान करते थे। स्कूल से घर जाती तो रास्ते में भी छेड़छाड़ करते थे। आरोपी युवकों ने छात्रा का फोटो खींचकर उसे एडिट कर लिया और छात्रा को धमकी देने लगे। युवक बदनाम करने के लिए नेट पर डालने की बात भी कहते थे। 

विज्ञापन

आरोपियों से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा की मां ने आरोपी युवकों के घर पहुंचकर विरोध जताते हुए कहा कि नाबालिग लड़की को परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद दोनों युवकों ने छात्रा की मां को भी धमकी दी।

दो दिन पहले युवकों ने छात्रा से घर के बाहर छेड़छाड़ कर दी। गाली गलौज भी की। छात्रा की मां ने जानकारी एसएसपी नितिन तिवारी को दी। एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल पुलिस ने गुरुवार रात को छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ मेडिकल कैलाश चंद ने बताया कि आरोपी अंसारी और आलम निवासी औरंगशाहपुर डिग्गी को गिरफ्तार कर लिया। 

छात्रा की मां ने पुलिस से कहा कि आरोपी बेटी को परेशान कर बहकावे में लेते रहे। एक सप्ताह पहले छात्रा की बहन को रास्ते में रोककर अंसारी ने धमकी दी थी अपनी बहन को समझा लेना, शादी करनी पड़ेगी। नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। 

कभी कहते कि वीडियो क्लीपिंग बना ली है और नेट पर डाल देंगे। कभी अश्लील फोटो दिखाकर परेशान करते। शोहदों के हौसले इतने बुलंद थे कि कई बार छात्रा को आरोपियों ने साइकिल से भी गिरा दिया। आरोपी छात्रा को अगवा करने की धमकी तक दे चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed