दुस्साहस: मेरठ में क्रिस्टल के सामने युवती का अपहरण, मवाना में फेंका
मेरठ के मवाना में बाउंड्री रोड पर क्रिस्टल पैलेस के सामने सोमवार को टैक्सी चालक ने फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाने वाली युवती का अपहरण कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना में बाउंड्री रोड पर क्रिस्टल पैलेस के सामने सोमवार को टैक्सी चालक ने फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाने वाली युवती का अपहरण कर लिया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो वह युवती को मवाना में फेंककर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मोदीपुरम की सुपरटेक कॉलोनी निवासी युवती बाउंड्री रोड पर क्रिस्टल पैलेस के सामने रेस्टोरेंट चलाती है। युवती ने बताया कि उसने दुकान से घर तक आने-जाने के लिए एक टैक्सी 30 हजार रुपये महीने पर तय की थी।
आरोप है कि सोमवार शाम टैक्सी चालक उसे घर छोड़ने के बजाय मवाना की ओर लेकर चल दिया। उसने विरोध किया तो अभद्रता करने लगा। आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी। उसने फोन पर परिजनों को और डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा, 12 गिरफ्तार, 30 लाख की शराब बरामद
इसके बाद पुलिस ने मवाना बस स्टैंड चौकी पर बैरीकेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। कार चालक ने पुलिस को देखा तो कुछ दूर पहले ही वह युवती को फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को परिजनों के साथ भेज दिया। युवती के चाचा ने बताया कि वह लालकुर्ती थाने में आरोपी चालक प्रवीण निवासी सिवाया के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
एसपी सिटी ने देहात तक जारी कराया संदेश
मेरठ शहर से युवती के अपहरण की सूचना जैसे ही फ्लैश हुई तो अफरातफरी मच गई। एसपी सिटी ने तुरंत इस मामले का संदेश देहात के थानों तक जारी कराया। इसके बाद इंचौली और मवाना समेत तमाम थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। बाद में मवाना में घेराबंदी की तो आरोपी फेंक कर फरार हो गया।