फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl falls from roof to escape monkey attack, condition critical

Meerut News: बंदरों से हमले से बचने के लिए छत से गिरी युवती, हालत गंभीर

Tue, 25 Nov 2025 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Girl falls from roof to escape monkey attack, condition critical
परतापुर की ब्रजविहार काॅलोनी में हुआ हादसा, सिर में चोट लगने से युवती गंभीर
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराया
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की ब्रजविहार काॅलोनी में सोमवार शाम छत पर सूख रहे कपड़े उतारने पहुंची युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में वह छत से गिरकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आन से उसकी हालत चिंताजनक बनी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रजविहार काॅलोनी निवासी सुभाष कपड़े सिलने के काम करते हैं। सोमवार शाम उनकी 21 वर्षीय बेटी कीर्ति छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड कार्ति की ओर दौड़ पडा। बंदरों के हमले की घबराहट में कीर्ति छत से नीचे की ओर दौड़ पड़ी और अनियंत्रित होकर वह छत से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने कहा कि काॅलोनी में कई दिनों से बंदरों का आतंक बना है। आए दिन बंदरों झुंड काॅलोनी के लोगों के पीछे दाैड़ते हैं। बंदर लोगों पर हमला कर देते है। पूर्व में भी बंदरों के हमले में कई लोग चोटिल हो चुके हैं, शिकायत करने के बाद भी को सुनवाई नही होती। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed