{"_id":"61b5099acbd7110053705103","slug":"girl-confronted-with-pickpocket-in-the-middle-market-handed-over-to-the-police-city-news-mrt5686466176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार जेबकतरे से भिड़ी युवती, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार जेबकतरे से भिड़ी युवती, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पैंठ बाजार में शनिवार को एक युवती जेब कतरे से भिड़ गई। बीच बाजार युवती ने जेब कतरे की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। देर शाम पुलिस ने तहरीर नहीं आने पर जेब कतरे का 34 में चालान कर दिया।
जागृति विहार निवासी स्वाति लालकुर्ती पैंठ बाजार में परिवार की महिलाओं के साथ शॉपिंग के लिए आई थी। वह एक दुकान पर शॉपिंग के लिए रुकी, तभी दो जेबकतरों ने उनके पर्स से पैसे निकाल लिए। स्वाति को भनक लगी तो उसने शोर मचाया और कुछ ही दूरी पर जेबकतरे को दबोच लिया। युवती ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। युवती ने तीन हजार रुपये निकालना बताया जबकि तलाशी के दौरान जेबकतरे की जेब से 850 रुपये व एक मोबाइल भी मिला।