फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl changed religion in muzaffarnagar, controversy in the police station

धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, थाने में जमकर बखेड़ा

Tue, 18 Sep 2018 06:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Sep 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Girl changed religion in muzaffarnagar, controversy in the police station
फाइल फोटो

यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के कुशीनगर से करीब पांच माह पूर्व फरार अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को लेकर शहर में बखेड़ा खड़ा हो गया। पंजाब से यहां आकर अधिवक्ता के साथ निकाह करने जा रहे प्रेमी युगल को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में युवती ने पुलिस को धर्म परिवर्तन करने की जानकारी देते हुए प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ी रही।    

विज्ञापन

       
शहर कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मंडी से हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने अधिवक्ता के साथ जा रहे अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को संदिग्ध हालात में देख पकड़कर पुलिस को सौंपा। युवती मांग में सिंदूर लगाने के साथ ही बुर्का भी पहने हुई थी, जिसने पूछताछ में अपना नाम नीशू गुप्ता पुत्री शिवधारी और प्रेमी का नाम आरिफ अली पुत्र लियाकत अली निवासीगण गांव गहड़िया, थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर बताया। पूछताछ में युवती ने बताया कि दोनों करीब पांच माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हो गए थे। इस दौरान वे पंजाब में रहते रहे, जहां से किसी के कहने पर वे यहां आकर एक अधिवक्ता से मिले, जिनके साथ वे निकाह करने के लिए शहर काजी के घर जा रहे थे। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम आलिया रखने की जानकारी देते हुए प्रेमी आरिफ अली के साथ ही रहने और उससे निकाह करने की इच्छा जताई। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए उसे निकाह के लिए ले जाने वाले अधिवक्ताओं के साथ ही शहर काजी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

कुशीनगर में दर्ज है अपहरण की एफआईआर

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गहड़िया निवासी प्रेमी युगल 30 सितंबर 2017 को फरार हो गया था, जिसके अपहरण की एफआईआर आरिफ अली के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। तीन अक्तूबर 2017 को नीशू गुप्ता लौट आई थी, जिसे उस समय नाबालिग होने के चलते परिजनों के सुपुर्द करते हुए आरोपी आरिफ अली को जेल भेज दिया गया था। करीब पांच माह पूर्व युवती के बालिग होने पर फिर से प्रेमी संग फरार हो गई और धर्म परिवर्तन कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed