फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl arrested for robbing gang in the ashram

आश्रम में लूटपाट करने वाले गिरोह की युवती गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Girl arrested for robbing gang in the ashram
आश्रम में लूटपाट करने वाले गिरोह की युवती गिरफ्तार
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खाने में आश्रम के महाराज को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और उनकी तिजौरी से सोना, नकदी व मोबाइल लूटकर ले जाने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में महाराज दलवीर नाथ का आश्रम है। एक युवती और दो अन्य बदमाश 30 सितंबर, 2020 की शाम स्कूटी पर सवार होकर महाराज दलवीर नाथ के आश्रम पर पहुंचे थे। महाराज ने उन्हें आश्रम में रुकने की इजाजत दे दी। इन्होंने खाना बनाया। नशीला पदार्थ मिलाकर खाना महाराज को भी दिया। महाराज दलवीर नाथ खाना खाकर नशे में होकर सो गए। अगले दिन सुबह उनकी आंख खुली तो उनकी तिजोरी में रखा सोना, नकदी और अन्य सामान गायब मिला। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस ने चेतावाला तिराहे से गिरोह में शामिल बिजनौर के किशनपुर भोगाल थाना नहटोर निवासी सोनम पुत्री छोटे सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उस समय वह महाराज दलवीर नाथ के मोबाइल में अपना सिम डालकर किसी से बात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने बताया कि इस लूट में उसके साथ तेजपाल नामक व्यक्ति भी शामिल था, जिसके पास चोरी का अन्य सामान है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने कहां-कहां वारदात की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed