{"_id":"5bcc3d94bdec22699b148c33","slug":"giriraj-singh-said-ram-temple-issue-like-cancer-muslim-also-descendants-of-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री गिरिराज सिंह बोले, मुस्लिम भी श्रीराम के वंशज, मंदिर निर्माण में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री गिरिराज सिंह बोले, मुस्लिम भी श्रीराम के वंशज, मंदिर निर्माण में करें सहयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
बागपत न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के मुस्लिम मुगलों के नहीं, भगवान श्रीराम के वंशज है। श्रीराम मंदिर के निर्माण में शिया समाज की तरह अन्य मुस्लिमों को सहमति देनी चाहिए। अगर मुस्लिमों ने ऐसा नहीं किया तो हिंदुओं के मन में उनके प्रति नफरत बढ़ेगी। यह नफरत ज्वाला में बदल गई तो फिर क्या होगा।
विज्ञापन
यहां उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून बनना चाहिए और जो लोग इसका पालन नहीं करें उनका वोट का अधिकार खत्म करना चाहिए। कानूनी कार्रवाई और आर्थिक दंड भी लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून के लिए जनभागीदारी चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह रविवार को एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली में शामिल होने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। मुस्लिम भी भगवान श्रीराम के ही वंशज हैं, इस वजह से देश के सभी मुस्लिमों को मंदिर निर्माण में सहमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के 54 ऐसे जिले हैं, जिनमें हिंदुओं की जनसंख्या घटने पर सामाजिक समरसता कम हुई है। जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो ऐसे जिलों की संख्या बढ़ेगी। देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जहां हिंदुओं की संख्या घटी है वहां सामाजिक समरसता टूट गई है। अब अल्पसंख्यक की परिभाषा बदल देनी चाहिए। जहां 9-10 प्रतिशत वहां भी अल्पसंख्यक और 99 प्रतिशत हैं, वहां अल्पसंख्यक कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ोत्तरी का मुद्दा कैंसर के प्रथम चरण की तरह है, समय पर इलाज नहीं किया तो यह लाइलाज हो जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/