फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gift of special rail and roadways buses on Holi

Meerut News: होली पर स्पेशल रेल और रोडवेज बसों की सौगात

Tue, 11 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gift of special rail and roadways buses on Holi
- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए किए विशेष इंतजाम
विज्ञापन

- महाकुंभ में भीड़ के बाद से सरकार उठा रही विशेष कदम

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। होली के त्यौहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन और उप्र परिवहन निगम ने बसें बढ़ाने के साथ-साथ लोकल बसों के चक्कर भी बढ़ा दिए हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर सुरक्षा और सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। सोमवार को रेलवे दिल्ली डिविजन के एआरएम ने दिल्ली से दौराला तक सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उधर, परिवहन निगम ने रोडवेज के कर्मचारियों समेत बस चालक व परिचालकों की छुट्टी निरस्त करते हुए अधिक दूरी तक बस चलाने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

रोडवेज ने बढ़ाई बसें, कर्मचारियों की छुटटी निरस्त
होली के त्यौहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए उप्र परिवहन विभाग ने आठ मार्च से 18 मार्च तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी हैं। त्यौहार पर यात्रियों को 24 घंटे रोडवेज बस मिलेंगी। इन बसों के चालक व परिचालकों को 300 किमी. प्रतिदिन गाड़ी चलाने पर 400 रुपये यानी 11 दिन में 3300 किमी की दूरी तय करने पर 4400 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन


सोहराब गेट डिपो से बढ़ाया गया होली पर बसों का बेड़ा
- सोहराब गेट डिपो से अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गौरखपुर, बरेली, प्रयागराज आदि बड़े शहरों के लिए बसें चलती हैं। मेरठ से पूर्वांचल के लिए सबसे अधिक यात्री सोहराब गेट की बसों से ही सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पहले अब
मेरठ-बरेली 21 30
मेरठ-लखनऊ 05 10
मेरठ-गौरखपुर 05 10
मेरठ - आगरा 23 35
मेरठ- प्रयागराज 02 04

आनंदविहार से पूर्वांचल के लिए चलेंगी 50 बस
- दिल्ली से पूर्वांचल की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है, इसलिए परिवहन विभाग ने आनंद विहार बस अड्डे से 50 गाड़ी पूर्वांचल के लिए चलाने का निर्णय लिया है। ताकि सभी यात्रियों को बसें उपलब्ध हो सकें। यहां से परिवहन विभाग को आय भी अधिक होती है।

भैसाली डिपो की बसों के बढ़ाए गए हैं फेरे
- भैसाली डिपो की बसों को दिल्ली, बागपत, बिजनौर, उत्तराखंड आदि क्षेत्रों में चलाया जाता है। भैसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि विभाग ने बसों को लेकर अपनी पूरी तैयारी की हुई है।

रेल यात्रियों को उपलब्ध कराएं सभी सुविधाएं: एडीआरएम
मेरठ। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से रेलवे ने सबक ले लिया है। होली कोई ऐसी अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर सोमवार को दिल्ली डिविजन के एडीआरएम राजेश कुमार ने गाजियाबाद से दौराला तक सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी और आरपीएफ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। एडीआरएम राजेश कुमार अपनी स्पेशल ट्रेन से मेरठ सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इन्होंने निरीक्षण करते हुए सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुनील जैन को रेल यात्रियों के लिए पेयजल, स्वच्छता आदि सुविधाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए। जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह को निर्देश दिए कि होली पर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उनको सुरक्षा दी जाए। साथ ही व्यवस्थित करने का काम किया जाए। इसके बाद एडीआरएम ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यहां से दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक सनी कुमार ने बताया कि एडीआरएम अपनी विशेष ट्रेन से वापस दिल्ली लौट गए।

मेरठ से भी गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दिल्ली समेत अधिकतर रेलवे स्टेशनों से होली की स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। अमृतसर से कटियार जाने वाली वीकली होली स्पेशल ट्रेन संख्या 05733 मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से भी गुजरेगी। यह ट्रेन आठ मार्च से शुरू की गई जो 29 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 12:30 बजे है। ये ट्रेन वापस अमृतसर जाने के लिए मेरठ सिटी स्टेशन पर दोपहर 2:10 बजे आएगी और 2:15 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed