{"_id":"5d24e6598ebc3e6d1a13d97a","slug":"ghaziyabad-news-modinagar-news-gbd179920166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत, मां-बाप एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत, मां-बाप एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव में सोमवार रात एक माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाद के चलते बच्ची के मां-बाप अलग रह रहे थे। दो दिन पूर्व ही महिला ससुराल आई थी। उधर, पति और पत्नी ने एक-दूसरे पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। दोनों ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
अबूपुर के व्यक्ति का विवाह चार साल पूर्व दिल्ली की महिला से हुआ था। दंपति की तीन व दो साल की दो बच्चियां हैं। उसका आरोप है कि दोनों में झगड़ा होता था। एक माह पूर्व महिला ने एक और बच्ची का जन्म दिया। झगड़े के बाद महिला बच्ची को छोड़कर मायके चली गई। पति का आरोप है कि दो दिन पूर्व पत्नी मायके के लोगों को लेकर ससुराल आई और बच्ची ले जाने की जिद करने लगी। रात में बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में जमकर झगड़ा हुआ है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में आकर बच्ची को कुछ कर दिया। उधर, मां ने मायके वालों पर बच्ची का इलाज न कराने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और झगड़े को शांत कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बच्ची का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। आगे की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
गौरतलब है कि बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसके किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है जिसके चलते वह उसे व उसकी बच्चियों को छोडना चाहती है।