फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

इत्र वाले मित्र गरीबों का पैसा खा जाते थे ः योगी आदित्यनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
इत्र वाले मित्र गरीबों का पैसा खा जाते थे : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मोदीनगर। एक महीने में पांचवीं बार गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2017 से पहले इत्र बनाने वाले मित्र गरीबों का पैसा खा जाते थे। प्रदेश दंगों से जूझ रहा था। भाजपा सरकार ने सभी को सुरक्षा और विकास देने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी ने दंगा करने का प्रयास किया तो हम गले में तख्ती लटकाकर थाने में भीख मांगने के लिए छोड़ देंगे।
योगी ने कहा कि हमने सुरक्षा भी दी और प्रदेश का चहुमुखी विकास भी किया। उन्होंने कहा कि सपा का विकास कार्य कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने तक सीमित रहा, जबकि भाजपा की सोच मोदीनगर जैसे प्रसिद्ध व पौराणिक महामाया देवी मंदिर सहित प्रदेश के अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने की है। भाजपा सरकार ने माफिया पर बुलडोजर चलाकर उनसे ऐसा पैसा वसूला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी कला के पास आरएन रिसोर्ट में भाजपा प्रत्याशी डा. मंजू शिवाच के समर्थन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर खूब तंज कसे। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 135 करोड़ लोगो को फ्री वैक्सीन और टेस्ट उपलब्ध कराया, लेकिन विपक्षी लोगों ने इसे भाजपा की वैक्सीन बताकर लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। 2017 से पहले किसान बर्बाद था और विकास ठप था, पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगों से जूझ रहा था। हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। आज डबल इंजन की सरकार हर महीने डबल राशन दे रही है। गरीबो के लिए 43 लाख मकान बन रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद मोदीनगर से प्रयागराज तक की दूरी मात्र 6 घंटे में ही तय हो जाएगी। विपक्ष पर तंज किया कि पहले जो सरकार पैसा गुंडो पर खर्च करती थी उससे हम अब बुलडोजर में तेल भरवाने का काम करते है। उन्होंने दावा किया कि जब भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना काल में लोगों की सेवा में जुटे थे तो विपक्षी नदारद थे। कहा कि विधायक और उनके पति भी लोगों की डबल सेवा करते है, जो उन्होंने कोरोना काल में साबित कर दिया। कार्यकर्ताओं से पूछा कि पांच साल में कोई दंगा हुआ क्या। जनता ने जवाब दिया नहीं। मुख्यमंत्री के काफिले के आवागमन के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों काफी देर तक जाम में फंसे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed