फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

पुराने विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पुराने विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

मोदीनगर। गोविन्दपुरी स्थित सारा रोड पर दबंगों ने पुराने विवाद में मंगलवार रात एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की तथा घर में तोड़फोड़ की। आरोपी भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी है।

सुशील कुमार परिवार सहित नगर के सारा रोड पर रहते है। बताया कि किसी बात को लेकर पास पड़ोस में रहने वाला परिवार उनसे रंजिश रखता है। जिसके चलते वह उनके साथ आए दिन गाली-गलौज और बदसलूकी करता रहता है। कई बार पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मंगलवार रात दबंगों ने एक बार फिर सुशील के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज कर दी। सुशील ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ भी की गई। विरोध करने पर दबंगों ने जमकर पीटा। हमले में सुशील आदि घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। कार्यवाहक एसएचओ मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed