{"_id":"6085b8628ebc3e590f3cfcf8","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2177462102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से वृद्ध नहर में गिरा, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से वृद्ध नहर में गिरा, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थानांतर्गत सौंदा गांव निवासी बुजुर्ग रविवार को खेत से लौटते समय पानी लेने के लिए नहर पर गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग की तलाश में नहर में छलांग लगाई, लेकिन तलाश नहीं सके। सूचना के बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर वृद्ध की तलाश में जुट गए।
सौंदा गांव निवासी 70 वर्षीय हरिलाल रविवार सवेरे खेत पर गेहूं कटाई के लिए गए थे। दोपहर में लौटते समय नहर के घाट पर पानी भरने चले गए। इसी दौरान किसी कारण उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गए। बताया गया कि घाट पर मौजूद कुछ युवाओं ने नहर में छंलाग लगा दी। मगर वृद्घ का कोई सुराग नहीं लगा। वृद्घ की खोजबीन के लिए कई टीम लगी हुई है।