फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

महिला से लूटपाट करके भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
महिला से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने पकड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बस अड्डे के पास बुधवार रात बाइक पर पति के साथ घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट लिया। दंपती ने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा किया। भीड़ भी बदमाशों के पीछे दौड़ी और कुछ दूर पीछा करने के बाद बदमाशों को धर दबोचा। लोगों ने आरोपियों की धुनाई करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद हुआ है।

मूलरूप से मोदीनगर निवासी राजीव कुमार नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार को राजीव अपनी पत्नी सरिता के साथ मुरादनगर से देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बस अड्डे के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने सरिता के हाथ से मोबाइल और पर्स छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान राजीव की बाइक डगमगा गई। किसी तरह राजीव और सरिता ने अपने आप को संभालते हुए शोर मचा दिया तथा बदमाशों के पीछे बाइक दौड़ा दी। शोर शराबा सुनकर भीड़ भी पीछे दौड़ पड़ी। भीड़ ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पकड़े गए आरोपियों के नाम अनुराग व अमित बताए है। पुलिस बदमाशों का पुराना इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed