फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

सौतेले पिता ने रजवाहे में फेंककर की थी दो साल के बेटे की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सौतेले पिता ने रजवाहे में फेंककर की थी दो साल के बेटे की हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा-ग्यासपुर रजवाहे में चार दिन पूर्व मिले मासूम के शव के मामले का खुलासा हो गया। दो वर्षीय बच्चे की शिनाख्त बुधवार को थाने पहुंचे परिजनों ने अंकुर निवासी गुरुग्राम के रूप में की। बताया कि सौतले पिता ने अंकुर, उसकी बड़ी बहन (6) और मां रजनी को मेरठ के जानी स्थित टिमकिया माइनर में धकेल दिया था, जिसमें बहन-भाई नहर में बह गए थे। आरोपी के जाने के बाद उनकी मां किसी तरह बाहर आ गई थी। बाद में अंकुर का शव बहकर निवाड़ी क्षेत्र में रजवाहे में पहुंच गया था।

ग्यासपुर रजवाहे में 28 फरवरी को मासूम का शव झाड़ियों में फंसा मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बुधवार को गुरुग्राम के थानाक्षेत्र खेड़कीदौला से रजनी परिजनों और वहां की पुलिस के साथ निवाड़ी थाने पहुंची। उसने कपड़ों व फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त अपने दो वर्षीय बेटे अंकुर के रूप में की। बताया कि रजनी के पति की मौत हो गई थी। बाद में रजनी की शादी सोनू निवासी गुरुग्राम से हुई। रजनी के पहले पति से एक छह वर्षीय पुत्री और दो वर्षीय पुत्र अंकुर था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही सोनू रजनी को परेशान करने लगा। संपत्ति बंटवारे के डर से उसके दोनों बच्चों की हत्या की साजिश रचने लगा। 27 फरवरी को सोनू रजनी और दोनों बच्चों को मेरठ के जानी स्थित टिमिकिया कोठी के पास नहर पर ले आया और मौका देखकर तीनों को माइनर में धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान सोनू का बड़ा भाई प्रदीप और उसका साला भी साथ मे थे। धक्का देने के बाद तीनों फरार हो गए। दोनों बहन भाई पानी में बह गए। जबकि रजनी किसी तरह बचकर बाहर आ गई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने खेड़कीदौला में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मीडिया में छपी खबरों के आधार पर वह शव की शिनाख्त के लिए निवाड़ी थाने आई। निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम सिंह ने बताया है कि बच्चे के शव की शिनाख्त दो वर्षीय अंकुर के रूप में हुई है। अग्रिम कारवाई गुरुग्राम पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed