फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

मोदीनगर में सैनिक स्कूल बनवाने का करुंगा हर संभव प्रयास : सत्यपाल सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद सत्यपाल सिंह व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल। - फोटो : GHAZIABAD City
मोदीनगर में सैनिक स्कूल बनवाने का करुंगा हर संभव प्रयास : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग सीकरी कला स्थित एक रिसोर्ट पर बुधवार को हुए कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल को जीडीए का नगर में विकास शुल्क कम कराने व भट्ठा कारोबारियों की समस्या को उठाने के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे देश विरोधी ताकते हैं। उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, वह अपना भविष्य संवारने के लिए किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। सांसद ने कहा कि वह मोदीनगर क्षेत्र में सैनिक स्कूल बनवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

जीडीए ने हाल ही में मोदीनगर का विकास शुल्क घटाकर 1200 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर कर दिया है। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आज अगर नए कृषि कानूनों को रद्द कर दिया गया तो कल लोग धारा 370 की बहाली को लेकर सड़कों पर उतरेंगे, फिर क्या होगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नए कानूनों से डरने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि पंजाब में आज मंडी पर 8.5 प्रतिशत टैक्स है, जो किसान को वहन करना पड़ता है। लेकिन नए कानून के तहत किसान की जेब से टैक्स नहीं जाएगा और जो भी व्यापारी किसान की फसल खरीदेगा उसे अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ताकि व्यापारी सरकार को टैक्स दे। मोदीनगर में सैनिक स्कूल खुलवाने वह केंद्रीय रक्षामंत्री को पत्र लिखेंगे। डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और सरकार किसानों की दो मांगे मान चुकी है। उन्होंने कहा किसान बात करने के लिए आगे आए, सरकार नए कृषि कानून के हर बिंदु पर चर्चा करने को तैयार है। भट्ठा व्यापारियों ने भी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता डॉ. पवन सिंघल ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पालिका चेयरमैन अशोक महेश्वरी, पुष्पेंद्र रावत, सत्येंद्र त्यागी, विनोद गोस्वामी और नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे। बाद में सांसद सत्यपाल सिंह भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में पहुंचे और वहां नए कृषि कानून के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed