{"_id":"6019afd08ebc3e20ab017476","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2130591131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब,सलामी के बाद गांव में ही की अंतेष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब,सलामी के बाद गांव में ही की अंतेष्टी
विज्ञापन
प्रवीण की फाइल फोटो
- फोटो : GHAZIABAD City
प्रवीण के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब
मोदीनगर। करीब दो साल पहले पीएसी में भर्ती हुए भोजपुर के मुरादाबाद गांव निवासी प्रवीण कुमार की बुलंदशहर के सिकंदराबाद में ड्यूटी के दौरान सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो जन सैलाब उमड़ पड़ा। सलामी के बाद गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पीएएस की अधिकारियों के अलावा तहसील प्रशासन भी मौजूद रहा।
भोजपुर थानांतर्गत मुरादाबाद गांव निवासी शिक्षक रणवीर सिंह के तीन पुत्र थे। उनके मंझला पुत्र प्रवीण 2019 में पीएसी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में प्रवीण 38 वीं बटालियन बुलंदशहर में तैनात थे। सोमवार रात वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। इस दौरान एक कैंटर और डंपर की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद डंपर वहीं तैनात पीएसी के जवानों के ऊपर पलट गया। हादसे में प्रवीण कुमार की मौत हो गई। मंगलवार को प्रवीण का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। एसडीएम आदित्य प्रजापति तथा सीओ सुनील कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। पीएसी के जवानों ने सलामी दी। जिसके बाद गांव के ही जंगल में प्रवीण का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रवीण तीन भाइयों में मंझले थे। बड़े भाई सचिन खेती करते हैं, जबकि छोटा अभी विनय अभी पढ़ाई कर रहा है। बताया कि प्रवीण शुरू से ही मेधावी थे। उनका सपना अधिकारी बनने का था। पीएसी में नौकरी के बाद वो अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। गत दिनों वह अपने घर आए थे और 25 जनवरी को ड्यूटी पर लौटे थे।