फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

महिलाओं ने जताया रोष, नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर हादसा
महिलाओं ने जताया रोष, नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

मुरादनगर। बंबा रोड स्थित श्मशान घाट परिसर में छत गिरने से 24 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार के लोगों में नगर पालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया के खिलाफ रोष है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद पालिका चेयरमैन सहित कोई अधिकारी सांत्वना देने भी नहीं पहुंचा।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि नगर पालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया को बचाने की कोशिश की जा रही है। बृहस्पतिवार को बंबा रोड स्थित पीड़ितों के आवास पर सपा का प्रतिनिधि मंडल सांत्वना देना पहुंचा। इस दौरान मृतक दिग्विजय सोनी के मकान के बाहर महिलाओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन चेयरमैन को बचाने की कोशिश कर रहा है। मामले में मृतक दिग्विजय की मां निधि सोनी ने एक ज्ञापन सपा प्रतिनिधि मंडल को दिया। दिग्विजय की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पिता मुकेश सोनी बेटे की मौत के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मृतक व घायलों के परिजनों के घर पहुंचे। सरकार के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ने कक्षा 12 तक निशुल्क पढ़ाई के लिए मान्यता प्राप्त और सरकारी स्कूलों के पत्र पीड़ित परिवारों के घर जाकर वितरित किये। डीआईओएस रविदत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीबी चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण अग्रवाल, ओएफएम राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईके त्यागी, जेएलएम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेनू तोमर सहित कई स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रतिनिधिमंडल ने श्मशान घाट हादसे को बताया हत्याकांड
मोदीनगर/ मुरादनगर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को श्मशान घाट हादसे के मृतकों व घायलों के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। प्रतिनिधिमंडल ने श्मशान घाट जाकर घटनास्थल भी देखा और बाद में कृष्णाकुंज में मोदीनगर निवासी एक और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आवास देने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल पहले घटनास्थल श्मशान घाट पर पहुंचा। इसके बाद मृतकों के परिवारवालों और घायलों से मुलाकात की। सपा एमएलसी अशु मलिक ने बताया कि श्मशान घाट हादसे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने नौ लोगों की जांच कमेटी गठित की है, जो पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंची और जांच कर रिपोर्ट भेजेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, विधायक रफीक अंसारी, मेरठ जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल, छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान, वीर सिंह यादव, गजेंद्र मलिक, देवव्रत धामा, मनीष बंसल, फारुख चौधरी, परवेज चौधरी, वीरेंद्र यादव, कमलेश चौधरी, सोनिया सिंह, विकास यादव, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

चेयरमैन की भूमिका की भी हो जांच : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी बृहस्पतिवार को मुरादनगर में रहे। वह श्मशान के लिंटर गिरने से हताहत हुए पीड़ितों के परिजनों से मिले और सांत्वना दी। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार यथा शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करे। इस मामले में नगर पालिका के चेयरमैन की भूमिका संदिग्ध लग रही है, इसलिए पूर्ण निष्पक्षता के साथ जांच हो। उन्होंने कहा कि पार्टी इस त्रासदी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। आज तक किसी भी एसआईटी जांच से कोई घोटाला उजागर नहीं हो पाया। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो पार्टी पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित मुआवजा राशि अपर्याप्त है, इसे बढ़ाया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, मुरादनगर प्रभारी हरेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव नवाब सोनी, किसान सेल प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, सचिन तेवतिया, अभिषेक सीकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed