{"_id":"5feb7f7a8ebc3e08bd21f6b8","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2111043157","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान पर कब्जे के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान पर कब्जे के विरोध में हंगामा
विज्ञापन
श्मशान पर कब्जे के विरोध में हंगामा
मुरादनगर। मिलक दुहाई गांव की श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया। जबकि श्मशान के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम फंड भी जारी कर चुका है। उधर, हंगामे के बाद भूमाफिया ने श्मशान का निर्माण कार्य रोक दिया है।
मिलक दुहाई गांव निवासी राकेश कुमार, जगपाल सिंह, चमन सिंह, श्रीनिवास, किरनपाल, प्रदीप कुमार, रविंद्र खारी आदि का कहना है कि 20 साल पूर्व बसंतपुर सैंथली के माजरे में तीन बीघा जमीन श्मशान के लिए आवंटित हैं। उक्त स्थान पर ग्रामीण दाह संस्कार करते आ रहे हैं। बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व गाजियाबाद नगर निगम द्वारा श्मशान की चारदीवारी व सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रुपये जारी किए गए थे। आरोप है कि दबंगों ने उक्त जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसके कारण काम नहीं शुरू हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि तीन बीघा जमीन की कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये है। जिस पर दबंगों व भूमाफिया की नजर है। श्मशान की भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इस दौरान सत्यम चमन सिंह, सोनू, लोकेश, राजपाल, रतन सिंह, सुनील, राधेश्याम, बिजेंद्र, मनोज कुमार, मान सिंह, मामचंद, देवेंद्र, उमेश, हेतीराम आदि मौजूद रहे।