फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: बिना दुल्हन के लौटी बरात प्रशासन ने रुकवा दी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बिना दुल्हन के लौटी बरात प्रशासन ने रुकवा दी शादी
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी स्थित एक गांव में चौखट पर बरात आने के बाद दुल्हन शादी रुकवाने की गुहार लगाने एसडीएम के पास तहसील मुख्यालय जा पहुंची। दुल्हन ने बताया कि वह नाबालिग है और परिजन जबरन उसकी शादी कर रहें है। एसडीएम ने परिजनों को बुलाकर जांच होने तक शादी नहीं करने की हिदायत दी। शैक्षिक दस्तावेज में दुल्हन नाबालिग निकली। जांच के बाद प्रशासन ने शादी रुकवा दी। इसके बाद दुल्हा बिना दूल्हन लिए बरात लेकर बैरंग लौट गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
निवाड़ी के एक गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करते हैं। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता हापुड़ स्थित एक रिश्तेदार के पुत्र के साथ तय कर दिया। तय समयानुसार दुल्हा बुधवार पूर्वाह्न करीब दर्जनभर बराती लेकर गांव में पहुंच गया। बरात के पहुंचते ही दुल्हन मौका देखकर घर से निकल गई। हाथों में मेंहदी और कंगना देख एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने प्राथमिकता पर उसकी बात सुनी। किशोरी ने बताया कि उसकी मर्जी के बिना दबाव बनाकर जबरन उसकी शादी किसी ओर से कराई जा रही है। वह किसी युवक से प्यार करती है और अभी नाबालिग है। किशोरी ने कहा कि यदि किसी ओर से साथ उसकी शादी की गई तो वह अपनी जान दे देगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने किशोरी की बातों को गंभीरता से लेते हुए उसके परिजनों को बुलाया। एसडीएम ने जांच होने तक परिजनों को शादी नहीं करने की हिदायत दी। कक्षा दस की मार्कशीट के अनुसार किशोरी की उम्र 17 वर्ष निकली। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार किशोरी की उम्र 17 वर्ष है। फिलहाल शादी रुकवा दी है। अगर परिजनों ने जबरन शादी की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed