फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का चार साल से शोषण कर रहें थे, घटना के समय पीड़िता किशोरी थी। 21 फरवरी को आरोपियों ने युवती को मसूरी थाना क्षेत्र में लेकर जाकर दरिंदगी की। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पूर्व एक पड़ोसी ने अपने एक रिश्तेदार से उनकी 16 वर्षीय पुत्री की दोस्ती करा दी। इसके बाद पड़ोसी और उसके रिश्तेदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 21 फरवरी को पीड़िता को बहला-फुसलाकर आरोपी मसूरी थाना क्षेत्र में ले गए और वहां उन दोनों के अलवा एक उनके अन्य साथी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी लगने पर पीड़िता की मां व उसके मामा मसूरी पहुंचे और युवती को लेकर भोजपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने धाराओं में किया खेल
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 16 वर्ष की आयु में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 21 फरवरी को भी दो नामजद सहित तीन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मगर थाना पुलिस ने केवल दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धारा में ही रिपोर्ट दर्ज की। उसमें पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि सज्जू उर्फ सहजवान, आदिल तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा रही है तथा आयु वाले तथ्य की भी जांच कराकर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed