{"_id":"63f910e06dc84a5fbd0c16f4","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2529685178-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चढ़त के दौरान भिड़े घराती व बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चढ़त के दौरान भिड़े घराती व बराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़त के दौरान भिड़े घराती व बराती
मुरादनगर। बरात की चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर बृहस्पतिवार रात घराती और बराती आपस में भिड़ गये, दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे व कुर्सी चली। मारपीट में दोनों तरफ से छह से अधिक लोग घायल हो गये। हालांकि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन तहरीर न देकर समझौता कर लिया।
एक गांव निवासी युवक की बरात बृहस्पतिवार रात मुरादनगर की एक कॉलोनी में गई थी। बताया गया है कि बरात की चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बरातियों में कहासुनी हो गई, मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लात घूंसे व कुर्सी चली। अचानक मारपीट से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गये। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक होने के कारण दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया, मामले में किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जायेगी।