{"_id":"63ebde92a4482caf790c7b73","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd252380454-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा देश : नितिन गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा देश : नितिन गडकरी
विज्ञापन

मोदीनगर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी कहा कि भारत अन्नदाता होने के साथ ही भविष्य में ऊर्जादाता भी बनेगा। इसमें देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवा ही देश को अन्नदाता के साथ साथ ऊर्जादाता की श्रेणी में खड़ा करेंगे। वर्तमान में भारत ऊर्जा को आयात करता है, लेकिन भविष्य में निर्यात करने वाला देश बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए ग्रीन हाईड्रोजन और ई-वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने देशभर में बिछाए जा रहे सड़कों के जाल पर जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक्सप्रेसवे और राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कई प्रमुख शहर ऐसे होंगे, जहां मात्र दो घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और आधुनिक तकनीकों के सहारे कई प्रोजेक्टों की लागत को बहुत कम होने पर अनुभव बया किया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे और राजमार्गों का निर्माण होने से समय होने पर ऊर्जा की बचत हो रही है। ग्रीन हाईड्रोजन वाहनों को बढ़ावा देने की जरुरत है। साल 2030 तक भारत 50 लाख टन हाईड्रोजन बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से मेरठ के सफर में लगने वाले घंटों का समय मिनटों में बदल गया। केंद्रीय मंत्री ने हाईवे पर चल रहे कार्यों और सड़कों की कनेक्टिविटी को लेकर देश को होने वाले लाभ के बारे में भी गिनाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा होने से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी और साथ ही आम जनता को भी सुविधा होगी। एसआरएम समूह की ओर से केंद्रीय मंत्री को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और एसआरएम समूह के कुलाधिपति डॉ. टीआर पारिवेंद्र, भाजपा विधायक डॉ. मंजू सिवाच, प्रति कुलपति प्रशासन और डॉ .रवि पाचामुथु, निदेशक डॉ. एस विश्वनाथन ने 357 विद्यार्थियों को पीएचडी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि की उपाधि प्रदान की।
किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पांचवें चरण पर लूप बनाने की मांग की
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किसानों का भी एक प्रतिनिधिमंडल मिला और उनसे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चुड़ियाला गांव के पास लूप बनाने की मांग की। किसान काफी दिनों से यहां लूप बनाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों को भी कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुके हैं। यहां आयोजित कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री को विधायक डॉ. मंजू शिवाच और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में चुड़ियाला गांव के प्रधानपति अमित बैंसला और किसान नेता महेंद्र सिंह ने किसानों की ओर से ज्ञापन सौंपा। विनोद गोस्वामी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में अवगत कराया है कि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा इस संबंध में भेजे गए पत्र को कमेटी के पास भेज दिया गया है और कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कार्रवाई संभव हो सकेगी।