फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

मेरठ: बाइक सवारों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बाइक सवारों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दो घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। गोविंदपुरी चौकी के समीप खड़े तीन बाइक सवार छह से अधिक युवकों ने कारण पूछने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट के दौरान एक आरोपी युवक भी घायल हो गया है। पुलिसकर्मी की तहरीर पर जानलेवा हमले सहित अलग-अगल धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गोविंदपुरी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजयवीर सिंह अपने हमराह हेड कांस्टेबल रामपाल के साथ सोमवार रात गश्त कर रहे थे। सोमवार रात करीब तीन बजे क्षेत्र के चाऊमीन चौक पर तीन बाइक पर छह से अधिक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने युवकों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिसकर्मियों और युवकों में नोंकझोंक भी हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी गश्त करते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पहुंचे तो सभी युवक पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक चाय की दुकान के समीप खड़े मिले। इस बार पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका तो वह आगबबूला हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। युवकों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। युवकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक आरोपी ने पुलिसकर्मी अजयवीर के सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया और रामफल को लाठी डंडों से पीटा। मारपीट के दौरान एक आरोपी युवक भी डंडा लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

चौकी से पहले पहुंची थाना पुलिस
पुलिसकर्मियों पर जिस जगह हमला हुआ वहां से गोविंदपुरी पुलिस चौकी मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। मामले की सूचना के बाद चौकी पुलिस देरी से पहुंची जबकि थाना पुलिस पहले पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय की दुकान बनी रहती है अड्डा
कॉलोनीवासियों का कहना है कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित चाय की दुकान क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहती है। यहां एक पब्लिक स्कूल भी है। चाय की दुकान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। बताया गया कि चाय की दुकान रात भर खुली रहती है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिसकर्मी अजय की तहरीर पर विकास निवासी छोटी मार्केट गोविंदपुरी कॉलोनी और बंटी, अभिमन्यु, आकाश वर्मा उर्फ हन्नी तथा एक अन्य व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा मौके से तीन बाइक भी कब्जे में ली गई है। जिसमें एक पर नंबर प्लेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed