फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

मेरठ: बेसहारा पशुओं को सामुदायिक केंद्र में किया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बेसहारा पशुओं को सामुदायिक केंद्र में किया बंद
विज्ञापन

मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित गांव खंजरपुर के ग्रामीणों ने खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर रहे करीब 90 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गांव के सामुदायिक केंद्र में बंद कर दिया है। मामले की जानकारी देने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है। परेशान ग्रामीणों ने चेताया कि अगर पशुओं को आश्रय स्थल नहीं भेजा गया तो इन्हें वह तहसील मुख्यालय में छोड़ देंगे।

बतादें कि गांव खंजरपुर के ग्रामीण बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। करीब सप्ताहभर पूर्व ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की थी। किसानों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया था कि बेसहारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का आरोप था कि पशु अब तक सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल नष्ट कर चुके हैं। गुस्साए किसानों ने एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर खेतों में घुसे बेसहारा पशुओं को पकड़ लिया और उन्हें गांव के सामुदायिक केंद्र में बंद कर दिया। किसानों ने चेताया कि यदि पकड़े गए पशुओं को आश्रय स्थल नहीं भेजा गया तो वह सभी पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर तहसील मुख्यालय छोड़ देंगे। उधर, एसडीएम शुभांगी शुक्ला का कहना है कि पशुओं को आश्रय स्थल पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed