फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

हरियाणा पुलिस ने मोदीनगर में छापा मारा, गैराज में गड्ढे से मिले नोटों के बंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हरियाणा पुलिस ने मोदीनगर में छापा मारा, गैराज में गड्ढे से मिले नोटों के बंडल
विज्ञापन

मोदीनगर। हरियाणा रोहतक पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने करोड़ों रुपये के लेबर घोटाले के सिलसिले में मंगलवार रात महेंद्रपुरी स्थित सी-18 मकान पर छापा मारा। टीम ने यहां आरोपी के गैराज में गड्ढे में दबाकर रखी गई रकम बरामद की। इसके अलावा टीम को घर के अन्य हिस्सों से भी नकदी बरामद हुई है। टीम रकम और अन्य दस्तावेज बरामद करने के बाद आरोपी अरविंद भार्गव को गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गई। बरामद रकम करोड़ों में बताई जा रही है। इस कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई।
आर्थिक अपराध शाखा के सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रोहतक निवासी विकास, कृति और मोदीनगर निवासी अरविंद लेबर कांट्रेक्टर हैं। इन्होंने रोहतक की दो कंपनी में लेबर ठेका लिया हुआ था। वहां से आरोपी 550 श्रमिकों के वेतन के एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम का गबन कर फरार हो गए। एक श्रमिक संगठन की ओर से गत 17 अक्तूबर को रोहतक सिटी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अपराध शाखा ने विकास और कृति को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मंगलवार रात महेंद्रपुरी सी-लाइन में अरविंद भार्गव के मकान पर छापा मारा। टीम को देखकर अरविंद भागने लगा। टीम ने अरविंद को पकड़कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने गैराज से गड्ढा खोदकर रकम बरामद करा दी। मकान के कई हिस्सों से रकम तथा अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान कॉलोनी में भीड़ एकत्रित हो गई। एएसआई ने बताया कि बरामद की गई रकम की अभी गिनती नहीं हो सकी है। आरोपी अरविंद का गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक मीडिया संस्था में कर्मचारी रह चुका है अरविंद
एएसआई के मुताबिक लेबर घोटाले का आरोपी अरविंद भार्गव एक मीडिया संस्थान में काम कर चुका है। रौब गालिब करने के लिए उसने घर पर नेम प्लेट भी लगा रखी थी। पास पड़ोस में उसका आना-जाना नहीं था। काफी समय से उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर लोगों को उस पर शक था। पड़ोसियों के अनुसार कुछ दिन पूर्व भी उसके यहां पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस पर कार्रवाई पर निगाह बनाए रखने के लिए अरविंद घर के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए मारा छापा
हरियाणा पुलिस ने अरविंद यहां गोपनीय तरीके से छापा मारा। छापा मारी की सूचना उसने थाना पुलिस को भी नहीं दी। सभी कार्रवाई करने के बाद निवाड़ी रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर हजारों की भीड़ जमा थी। इस दौरान दस करोड़ रुपये और बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed