{"_id":"6354487e68d134730f789a66","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd246555845","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने आरटीओ बन चीनी से भरा ट्रक लूटने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने आरटीओ बन चीनी से भरा ट्रक लूटने का किया प्रयास
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर पटरी मार्ग पर सौंदा पुल के समीप कार सवार बदमाशों ने आरटीओ बनकर चीनी से भरा ट्रक लूटने का प्रयास किया। चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उससे 15 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। चालक ने साहस जुटाकर शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा कर भीड़ की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा ट्रांसपोर्टर हैं। उनकी ट्रांसपोर्ट पर बिहार निवासी चालक मिंटू शुक्रवार रात बुढ़ाना स्थित शुगर मिल से ट्रक में चीनी भरकर वाया मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग होते दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सौंदा पुल के समीप पहुंचा तो कार सवार युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। आरोप है कि कार सवारों ने आरटीओ बनकर उस पर रौब गालिब करते हुए ट्रक की चाबी छीन ली और कागज चेक कराने के नाम पर उसे जबरन नीचे उतारने लगे। चालक को कार सवारों पर संदेह हुआ तो वह ट्रक से नीचे नहीं उतारा और किसी तरह उनसे चाबी वापस लेकर ट्रक स्टार्ट कर जाने लगा। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने चालक को जबरन रोका और ट्रक लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। मिंटू बदमाशों से भिड़ गया, इससे बदमाशों के पैर उखड़ गए। इसके बाद बदमाश चालक से 15 हजार की नकदी और मोबाइल लूटकर भागने लगे। ट्रक चालक ने बदमाशों का पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। ट्रांसपोर्टर राजकुमार शर्मा ने थाने में घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामला रोडरेज का लग रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।