{"_id":"634efc2cd0a6f6516373a272","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd24632210","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से सटे बैंक में कुंबल कर चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से सटे बैंक में कुंबल कर चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाने से सटी जिला सहकारी बैंक की शाखा में सोमवार रात बदमाशों ने कुंबल कर चोरी का प्रयास किया। बदमाश पीछे बने शौचालय के रास्ते कुंबल कर बैंक में दाखिल हुए और उसके बाद गैस कटर से स्ट्रांग रूम का ताला काटकर तिजोरी और लॉकर खोलने का प्रयास किया। घंटों के प्रयास के बाद विफल रहने पर बदमाश मौके से भाग गए। मंगलवार सुबह बैंक खुलने पर बैंक कर्मियों को घटना की जानकारी लगी। बदमाश जाते समय पोर्टेबल गैस कटर वहीं छोड़ गए। बैंक प्रबंधक ने तहरीर दी है।
हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर जिला सहकारी बैंक की शाखा है, यहां प्रबंधक संजय कुमार सहित चार अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। बैंक सुरक्षा में रात में कोई गार्ड तैनात नहीं है। शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम निर्धारित समय पर शाखा बंद कर सभी कर्मी अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे सहयोगी रजनीश कुमार ने बैंक खोला। बैंक में प्रवेश करते ही रजनीश कुमार ने स्ट्रांग रूम का ताला टूटा देखा। बदमाशों ने वहां रखे लोहे के संदूक का ताला तोड़कर उसे भी खंगाला। संदूक में बैंक दस्तावेज रखे थे। इसके अलावा बदमाशों ने कैशियर के केबिन में रखी मिनी तिजोरी को भी ले जाने का प्रयास किया। मगर उसका वजन ज्यादा होने के कारण बदमाश तिजोरी को उठा नहीं सके। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम ने बताया कि बैंक का सभी सामान सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीवीआर लॉक होने से सीसीटीवी फुटेज नहीं देख सकी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बैंक में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। पुलिस ने रात्रि फुटेज देखने का प्रयास किया मगर डीवाआर लॉक मिली। बैंक कर्मियों ने पासवर्ड से लॉक खोलने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हुए। पासवर्ड खोलने के लिए इंजीनियर का कॉल की, लेकिन वह देर शाम तक नहीं पहुंचा। इस कारण पुलिस सीसीटीवी फुटेज नहीं देख सकी।
विज्ञापन
घंटों रहे बदमाश, पुलिस रही बेखबर
पशु चोरी, मोटर चोरी के ताबड़तोड़ घटनाओं के बाद अब बदमाशों ने बैंक में सेंधमारी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। कुंबल करने से लेकर लॉकर और तिजारों तोड़ने के प्रयास मेें बदमाशों को घंटों का समय लगा होगा। मगर थाना बराबर में होने के बावजूद पुलिस को बदमाशों की भनक तक नहीं लगी।