{"_id":"632a19be00e36a1757489aed","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2448489125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खड़ी बताई गई वैन खेत में पलटी... 16 छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में खड़ी बताई गई वैन खेत में पलटी... 16 छात्र घायल
सार
स्कूल में खड़ी बताई गई वैन खेत में पलटी... 16 छात्र घायलमुरादनगर।पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल वैन को सीज कर दिया गया है।उस समय जिले में 953 बस बिना फिटनेस के चल रही थी।
विज्ञापन
विस्तार
स्कूल में खड़ी बताई गई वैन खेत में पलटी... 16 छात्र घायल
मुरादनगर। हैप्पी मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल की वैन मंगलवार को कनौजा गांव के मार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार 16 छात्र घायल हो गए। जांच हुई तो पता चला कि वैन की फिटनेस जांच नहीं कराई गई थी। इस बार आरटीओ ने दो बार नोटिस जारी किए तो स्कूल प्रबंधन ने लिखकर दे दिया था कि वैन से छात्र-छात्राएं नहीं ले जाए जाते हैं, यह काफी समय से स्कूल में ही खड़ी है। इतना ही नहीं। सात सीट वाली वैन में 16 बच्चे ले जाए जा रहे थे। चालक छुट्टी पर था तो स्कूल के गार्ड को ही वैन लेकर भेज दिया गया। वह गांव के संकरे रास्ते पर भी इसे तेज दौड़ा रहा था। हादसा होते ही घायल बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।
हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। अभिभावकों ने बताया कि वैन में नर्सरी से कक्षा चार तक के 16 छात्र थे। रोज 20 ले जाए जाते हैं। तीन और को लेने के लिए चालक बस को गांव के रास्ते पर ले जा रहा था। वैन की रफ्तार अधिक होने से चालक नियंत्रण खो बैठा। वैन रास्ते से खेत में पहुंच गई और पलट गई। कुशाग्र त्यागी, महक, आहिल, अरहान, माही शर्मा, परी, प्रियांशु, शिवम त्यागी, आरव, आविक, दीपांशी, अमन, राहत, तनवी, महक, चाहत समेत सोलह छात्र घायल हो गये। इनमें सात छात्रों को अधिक चोटें आईं। बच्चों की चीख सुनकर आए ग्रामीण उन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अभिभावकों ने किया हंगामा, तब पहुंचे अफसर
हादसे का पता चलने पर पहुंचे घायल छात्रों के परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर एसडीएम सदर, एआरटीओ और पुलिस अधिकारी पहुंचे। लोगों ने स्कूल संचालक प्रभाकर त्यागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एआरटीओ ने स्कूल वैन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अभिभावक कुलदीप त्यागी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल वैन को सीज कर दिया गया है। इसका पंजीकरण निलंबित किया जाएगा। इसके बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
हैप्पी मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक प्रभाकर त्यागी ने गार्ड पर ठीकरा फोड़ा है। उनका कहना है कि गार्ड सुरेश चालक बिना बताए वैन लेकर छात्रों को लेने चला गया था। मंगलवार को वैन चालक छुट्टी पर था। गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोदीनगर स्कूल बस हादसे से सबक नहीं
मोदीनगर में स्कूूल बस हादसे में छात्र अनुराग की मौत के बाद भी अफसरों ने सबक नहीं लिया। 20 अप्रैल को इस हादसे के बाद दो एआरटीओ और आरआई निलंबित किए गए। इसके बावजूद आरटीओ दफ्तर की मंगलवार की रिपोर्ट यह है कि जिले में 273 स्कूल वाहन बगैर फिटनेस जांच कराए दौड़ रहे हैं। आरटीओ की तरफ से सभी को नोटिस जारी कर दिए गए थे। इसके आगे कार्रवाई नहीं की जा रही। जिस वाहन से हादसा हो जाता है, उसे सीज कर दिया जाता है। एआरटीओ का कहना है कि मोदीनगर बस हादसे के बाद 50 बसों को सीज किया गया है। 80 बसों का चालान किया गया है। उस समय जिले में 953 बस बिना फिटनेस के चल रही थी। संख्या घटकर 273 रह गई। सभी को नोटिस जारी हो चुके हैं।