फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hackers Delete Data Of Educational Institutes In UP And Demand $1million Crypto To Resolve Issue News in Hindi

Meerut: डॉ. केएन मोदी ग्रुप के संस्थानों का डाटा हैक कर मांगे आठ करोड़, आईटी टीम रिकवरी में जुटी

Wed, 07 Sep 2022 12:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

डॉ. केएन मोदी फाउंडेशन के अधिकृत पैनल की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 29 अगस्त को फाउंडेशन का डाटा साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। बदमाशों ने ईमेल संदेश से डाटा हैक होने की जानकारी दी। शातिरों ने लॉकबीट ब्लैक वायरस से डाटा हैक किया है।

विज्ञापन
Hackers Delete Data Of Educational Institutes In UP And Demand $1million Crypto To Resolve Issue News in Hindi
डिजिटल गोल्ड और क्रिप्टो - फोटो : istock

विस्तार

मोदीनगर स्थित डॉ. केएन मोदी फाउंडेशन के शैक्षिक संस्थानों का डाटा साइबर अपराधियों ने हैक कर आठ करोड़ की मांग की है। रकम नहीं देने पर आगे भी डाटा हैक करने की धमकी दी है। आईटी विशेषज्ञों की टीम डाटा रिकवर करने में लगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


डॉ. केदारनाथ मोदी फाउंडेशन 12 शिक्षण संस्थानों को संचालन करती है। इनमें उच्च शिक्षा के संस्थान भी शामिल हैं। फाउंडेशन के अधिकृत पैनल की ओर से संदीप यादव ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 अगस्त की दोपहर फाउंडेशन का डाटा साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। बदमाशों द्वारा भेजे गए ईमेल संदेश से डाटा हैक होने की जानकारी लगी। जांच में सामने आया कि शातिरों ने लॉकबीट ब्लैक वायरस से डाटा हैक किया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, संदेश में बदमाशों ने पुलिस या किसी अन्य एजेंसी से शिकायत करने पर डाटा नष्ट करने की धमकी दी है। बदमाशों ने भविष्य में ऐसे हमले से बचने के लिए आठ करोड़ की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएचओ योगेंद्र सिंह ने अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया। एसएचओ ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed