फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मोदीनगर। नोएडा सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी व मामी को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए त्यागी समाज ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

त्यागी समाज समिति के बैनर तले एकत्रित होकर लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि श्रीकांत त्यागी को उसके अपराध के हिस्सा से संविधान के अनुरूप सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसके परिवार का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मामले के बाद श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया और उनके घर की बिजली काट दी गई। उन्होंने एक ही दिन में श्रीकांत को 25 हजार का इनामी बनाने व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को भी गलत बताया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम शुभांगी शुक्ला का सौंपा।। इस अवसर पर अध्यक्ष राजपाल त्यागी, करन त्यागी, चेतन त्यागी, सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed