फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault on a girl by kidnapping her on the pretext of a birthday party

खौफनाक मामला: जन्मदिन की पार्टी लेने के बहाने से बुलाया, फिर गैराज और होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 17 Aug 2022 08:34 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 08:34 AM IST
सार

युवती को जन्मदिन की पार्टी लेने के बहाने से बुला लिया। इसके बाद युवती के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। उसके साथ गैराज और होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Sexual assault on a girl by kidnapping her on the pretext of a birthday party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जन्मदिन की पार्टी लेने के नाम पर युवती को अगवा कर तीन दोस्तों ने उसके साथ गैराज और होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली। दो दिनों तक बंधक रहने के बाद मुक्त हुई युवती वीडियो वायरल करने की उनकी धमकी से इतने गहरे सदमे में आ गई कि तीन दिनों तक परिजनों से अपने साथ हुई दरिंदगी को छिपाए रखा। उसकी लगातार बिगड़ती हालत देख परिजनों ने बार-बार पूछा, तब जाकर 15 अगस्त को आपबीती सुनाई। मां ने 15 अगस्त को केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि युवती को नशीला पदार्थ देकर दरिंदगी की थी।

विज्ञापन


19 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा है। 11 अगस्त को उसका जन्मदिन था। शाम को दोस्त शेखर और कृष्ण ने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए उसे रेस्तरां पर बुलाया। एफआईआर में बताया गया है कि दोनों दोस्त अर्जुन को साथ लेने के बहाने बाइक पर ले गए। वे तिबड़ा रोड स्थित अर्जुन की गैराज पहुंचे। वहां धोखे से युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। 12 की सुबह कार से बिजनौर के एक होटल में ले गए। वहां भी दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। इतना ही नहीं, छात्रा को बेरहमी से पीटा भी गया। उसे धमकी दी कि किसी से जिक्र भी किया तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के लिए ही किया था दोस्ती का नाटक
तीनों आरोपियों शेखर निवासी मेरठ और अर्जुन व कृष्ण निवासी चून्ना भट्टी भूपेंद्रपुरी ने पुलिस पूछताछ पूछताछ में बताया कि उनकी दोस्ती युवती के भाई से थी। उसके घर आना-जाना था। उसकी बहन पर नजर पड़ी तो घिनौनी साजिश रची। इसी के तहत उससे जान-पहचान बनाई और फिर दोस्ती का नाटक किया। दुष्कर्म की साजिश पहले से तैयार थी, इसके लिए उसका जन्मदिन यानी 11 अगस्त आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने सोचा था कि युवती डर जाएगी और किसी से नहीं बताएगी। पुलिस ने बताया कि शेखर पर पूर्व में भी एक युवती को अगवा करने का आरोप लगा था। अर्जुन गैराज चलाता है और तीसरे आरोपी कृष्ण पर धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं।

दस दिन में सामूहिक दुष्कर्म की दूसरी घटना
नगर में दस दिन में यह सामूहिक दुष्कर्म की दूसरी घटना है। इससे पहले छह अगस्त को एक कॉलोनी से मुंह बोले भाई के साथ धार्मिक स्थल गई किशोरी को सात लोगों ने अगवा किया था। दो आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस किशोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

युवती की कराई गई काउंसिलिंग
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती गहरे सदमे में है। उसकी काउंसिलिंग कराई गई है। वह कुछ भी खा नहीं रही है। उसे बार-बार घटना याद आ रही है और हर बार वह रो रही है। मां उसे ढांढस बंधा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed