फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

हत्या के मामले में पैरवी कर रही युवती को जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हत्या के मामले में पैरवी कर रही युवती को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

मोदीनगर। मेरठ के परतापुर स्थित गांव भूड़बराल में जुलाई 2020 में हुई मां-बेटी की हत्या में मेरठ जेल में बंद आरोपी गवाह को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने धमकी देने वाले दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जुलाई 2020 में मां प्रिया और बेटी कशिश की हत्या कर शव घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। मामले की पैरवी मृतका की सहेली गोविंदपुरी निवासी चंचल चौधरी कर रही हैं। चंचल की पैरवी के चलते ही घटना का खुलासा हुआ था। चंचल और प्रिया में गहरी दोस्ती थी। मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपी शमशाद सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंचल का आरोप है कि बीती 15 जुलाई को दो संदिग्ध उनके घर में आए और जेल में बंद शमशाद का धमकी भरा पत्र उसे दिया। पत्र में धमकी दे गई थी कि यदि उसने गवाही देनी बंद नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पत्र पढ़ने के बाद चंचल की उसके घर पहुंचे संदिग्धों से काफी नोकझोंक भी हुई थी। इसी बीच शोर हुआ तो आरोपी धमकी भरा पत्र वहीं छोड़कर भाग गए। चंचल ने पूरे प्रकरण की जानकारी हिंदू संगठन के नेता नीरज शर्मा को दी। नीरज शर्मा चंचल के साथ थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर सारिक निवासी मेरठ तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed