फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

तमंचे के बल पर चार लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तमंचे के बल पर चार लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए
विज्ञापन

मुरादनगर। राधेश्याम विहार कॉलोनी में तमंचे के बल पर मकान में बंधक बनाकर एक व्यापारी से चार लाख रुपये ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। मकान की पहली मंजिल से कूदकर व्यापारी घायल हो गया। घायल व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद राजनगर निवासी प्रमोद कुमार की दुकान है। प्रमोद कुमार ने बताया कि मुरादनगर राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस वन गली नंबर आठ में उनका बचपन का दोस्त रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर उनके दोस्त ने फोन करके बहाने से अपने घर बुलाया। आरोप है कि दोस्त ने तमंचे के बल पर मारपीट कर प्रमोद को अपने मकान में बंधक बना लिया। इसके बाद उससे 16 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर वह गोली मारने की धमकी दे रहा था। प्रमोद करीब तीन घंटे तक अपने दोस्त के मकान में बंधक बने रहे। उन्होंने भाई व कुछ मिलने वालों से अपने दोस्त के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कराए। करीब साढ़े पांच बजे प्रमोद ने अपने दोस्त से पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही पानी के लिए उनका दोस्त रसोई में गया, प्रमोद ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें वह गिरकर घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि दोनों बचपन के दोस्त है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed