फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

जमीन दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 14 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जमीन दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 14 लाख ठगे
विज्ञापन

मोदीनगर। जमीन दिलाने के नाम पर एक अधिवक्ता से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने रकम मांगने पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने कप्तान के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविन्दपुरी निवासी अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता मोदीनगर तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। एडवोकेट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उनके परिचित नवाब खां ने बुलंदशहर में सस्ते दामों पर जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 14 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपी ने न तो जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। वाद विवाद के बाद आरोपी ने धनराशि वापस करने के नाम पर दो चेक दे दिए। चेक भुगतान के लिए खाते में पहुंचे तो बैंक ने बिना भुगतान के चेक वापस कर दिए। इसके बाद जब रकम मांगी गई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता ने एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने हरमुखपुरी निवासी नवाब खां और एक अज्ञात में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed