{"_id":"62d311158f229d12bb2c5c4e","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd241636231","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पीने दौरान तंज कसने पर की गुफरान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पीने दौरान तंज कसने पर की गुफरान की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। पांच दिन पूर्व ईदगाह चौड़ा खड़ंजा मार्ग पर हुई गुफरान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके भाई को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया है। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि 11 जुलाई की शाम ईदगाह चौड़ा खड़ंजा पर परचून की दुकान पर मृतक गुफरान का भाई फरमान कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी बीच आरोपी इरशाद का भाई फैजान वहां आ गया। आरोप है कि फैजान ने गाली गलौच करते हुए फरमान पर तंज कसा कि आज तो कोल्ड ड्रिंक पी रहा है, मजे आ रहे हैं। इस बात को लेकर फैजान व फरमान के बीच विवाद हो गया। इसी बीच मौके पर फैजान का पिता निशार व भाई इरशाद और गुफरान भी मौके पर आ गया था। निशार व फैजान ने गुफरान के हाथ पकड़ लिये थे और इरशाद ने चाकू से हमला कर गुफरान की हत्या कर दी थी। मामले में पिता व पुत्रों को नामजद कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पिता निशार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सगे भाई फरार चल रहे थे। एएसपी ने बताया कि शनिवार को मुख्य आरोपी इरशाद व उसके भाई फैजान निवासी प्याऊ वाली गली को गिरफ्तार कर कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।