फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

लूट के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लूट के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर
विज्ञापन

मोदीनगर। दादी-पोती को लिफ्ट देकर लूट की घटना में 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। रविवार को मोदीनगर की गोविंदपुरी चौकी में पीड़िता कार्रवाई की मांग करते हुए गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिस ने लूट को सीमा विवाद में डालकर अपना पल्ला झाड़ लिया। थाने में इंस्पेक्टर ने तो लूट की जानकारी भी होने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मुरादनगर से बदमाशों ने पीड़िता को लिफ्ट दी, जिस वजह से यह मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र का है।
निवाड़ी थानाक्षेत्र के कुम्हैड़ा गांव निवासी बालकिशन की पत्नी गुड्डी देवी शनिवार को अपनी पोती परी के साथ मेरठ के स्थित अपने मायके भगवानपुर गांव जा रही थी। वह मुरादनगर के गंगनहर के समीप दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी बीच मेरठ की ओर जा रहे कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर दादी-पोती से कानों के कुंडल, सोने की अंगूठी और 16 हजार से अधिक की नकदी लूट ली और उन्हें मोदीनगर के मोहन पार्क के समीप फेंक कर फरार हो गए थे। बदहवास पीड़िता किसी तरह गोविंदपुरी चौकी पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। चौकी पर कार्रवाई के लिए पीड़िता घंटों गिडगिड़ाई लेकिन थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान घटना से बेखबर रहीं। सूचना के बाद थाने पहुंचे पीड़िता के पुत्र राजीव भी पुलिस टरकाने में लगी रही। अब पीड़िता अपने पुत्र के साथ मोदीनगर थाने के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

मेरी मां और मेरी आठ वर्षीय बेटी शनिवार को मेरठ जा रही थी। कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके साथ लूट की। मां ने गोविंदपुरी चौकी जाकर घटना की शिकायत की थी। सूचना मिलने के बाद मैं भी मोदीनगर थाने पहुंच गया था, मगर पुलिस ने मामला मुरादनगर क्षेत्र का बताकर हमें वहां से वापस भेज दिया। - राजीव शर्मा, पीड़िता का पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। सीओ साहब के माध्यम से मामले की जानकारी मिली। कार सवारों ने उन्हें मुरादनगर क्षेत्र से लिफ्ट दी थी। मामला मुरादनगर क्षेत्र का है। - अनीता चौहान, एसएचओ मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed