फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad

ध्वस्तीकरण के विरोध में भड़के व्यापारियों ने तहसील दिवस में अधिकारियों का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
मोदीनगर तहसील सभागार में अधिकारियों का घेराव करने के बाद नगर पालिका ईओं को खरी खोटी सुनाते व्याप? - फोटो : SHAHIBABAD
ध्वस्तीकरण के विरोध में व्यापारियों ने अधिकारियों का किया घेराव
विज्ञापन

मोदीनगर। बिल्डिंग ध्वस्तीकरण के विरोध में एकजुट हुए तमाम व्यापारी संगठनों और कई राजनीतिक दलों के लोगों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर पालिका के ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें खरीखोटी सुनाई। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कपड़ा मिल नाले के पास श्याम सिंह बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के विरोध में किराएदार दुकानदारों ने आंदोलन छेड़ रखा है। इसी क्रम में मंगलवार को अमित गोयल, लोकेश ढोडी ,मयंक शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, संजीव सभासद, निर्दोष खटाना, हरेंद्र शर्मा तथा प्रदीप बोस सहित सैकड़ों व्यापारी और महिलाएं पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील सभागार में समाधान दिवस में अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद नगर पालिका परिषद के ईओ शिवराज सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खरीखोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम द्वारा बिल्डिंग की जांच कराई जाए। इसके अलावा वीडियोग्राफी के साथ ही निर्माण सामग्री की जांच किसी प्रतिष्ठित लैब से कराई जाए।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि दुकानें खाली कराने के लिए ध्वस्तीकरण की साजिश रची गई। इस साजिश में नगर पालिका भी शामिल है। कहा कि शहर में 70 प्रतिशत बिल्डिंग कई दशक पुरानी है। इस तरह की कार्रवाई से सैकड़ों व्यापारियों और हजारों लोगों की रोजी रोटी छिन जाएगी। सीओ सुनील कुमार सिंह और तहसीलदार उमाकांत तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, बिल्डिंग के बाहर व्यापारियों का धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में डॉ. अनुज अग्रवाल, मेहराम चंदेला, नीरज गर्ग, प्रमोद सिंघल, जतिन अरोड़ा अमित सिंघल, राजेश अग्रवाल, प्रदीप बोस, अंकित, सुमित, रफीक, अतर सिंह, प्रेमपाल, ओमपाल, संजय, धीरज, प्रभाकर शर्मा, विकास, विजय मित्तल, दीपक, महेश कुमार, अमित लाला, देवेंद्र, अनुज, संजीव शर्मा, हर्ष कुमार, पंकज गोयल, विजय बहादुर, सीमा अरोड़ा ,पूजा पाठक, प्रतिभा, रितु कपूर, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, अनिल सिंघल, अयूब, जयप्रकाश तथा नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed