{"_id":"5f8354428ebc3eefb87df148","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd206926263","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय हत्याकांड में शामिल 15 हजारी शूटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय हत्याकांड में शामिल 15 हजारी शूटर पकड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। शहर के चर्चित अक्षय हत्याकांड में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। शूटर को पनाह देने पर एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि रविवार देर रात महेंद्रपुरी कट के पास से अंकित उर्फ अनुज शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी जौहड़ी थाना बिनौली जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही उसे पनाह देने के आरोप में किठोरी निवासी सोनू मलिक को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल ने बताया पकड़ा गया अंकित अक्षय हत्याकांड में शामिल था। गौरतलब है कि गत 24 अगस्त को तिबड़ा रोड की कृष्णा कुंज कॉलोनी में अक्षय सांगवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता की ओर से 8 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।