फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

पंखे से लटक गई मां, पैरों से लिपटकर रोता रहा मासूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पंखे से लटक गई मां, पैरों से लिपटकर रोता रहा मासूम
विज्ञापन

मुरादनगर। ब्रिजविहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सबकी आंखों में आंसू आ गये। महिला पंखे से लटकी हुई थी और उसका डेढ़ वर्ष का मासूम मां के पैरों से लिपटकर जोर जोर से रो रहा था। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।

एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मूलरूप से रावली गांव निवासी मानव पत्नी परी और डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ ब्रिजविहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वर्ष 2017 में मानव ने मूलरूप से बिहार निवासी परी से कोर्ट मैरिज की थी। मानव एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। विवाद के बाद मानव घर से बाहर निकल आया था। बताया गया है कि रात में करीब साढ़े नौ बजे कॉलोनी के लोगों ने मानव के घर से जोर जोर से बच्चे की रोने की आवाज सुनी, लोगों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई नहीं बोला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा परी का शव पंखे से लटका था और उसका डेढ़ वर्ष का मासूम बेटा अपनी मां के पैरों से लिपटकर रो रहा था। महिलाओं ने किसी तरह बच्चे को मां से अलग किया। पुलिस ने परी के शव को पंखे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ का कहना है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने आत्महत्या की है। मामले में कोई तहरीर नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed