फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad-Meerut police tussle over girl's body found in Gangnahar

Meerut News: गंगनहर में मिले बच्ची के शव पर गाजियाबाद-मेरठ पुलिस में तकरार

Sat, 01 Apr 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad-Meerut police tussle over girl's body found in Gangnahar
मेरठ। गंगनगर में मिले बच्ची के शव को लेकर एक सप्ताह से गाजियाबाद व मेरठ पुलिस में तकरार है। निवाड़ी थाना पुलिस बच्ची को खैरनगर निवासी कोनेन का बता रही है, जबकि मेरठ पुलिस इसको कोनेन का शव मानने को तैयार नहीं है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि कोनेन और उसका भाई मेराब 22 फरवरी को लापता हुए थे, जबकि मोदीनगर के निवाड़ी स्थित गंगनगर में 21 फरवरी को बच्ची का शव मिला था। ऐसे में यह शव कोनेन का नहीं हो सकता।
विज्ञापन

खैरनगर निवासी शाहिद बेग का बेटा मेराब और बेटी कोनेन 22 फरवरी को लापता हुआ था। अगले दिन शाहिद की पत्नी निशा, उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित 6 लोगों ने दोनों बच्चों की हत्या करना कुबूल किया था। 24 फरवरी को पूठखास स्थित गंगनहर से मेराब का शव बरामद हो गया था, जबकि कोनेन का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। इसे लेकर देहलीगेट पुलिस जेल में बंद सऊद फैजी, आरिफ, साद, निशा, कोसर और मुसर्रत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

वहीं दो बार मोदीनगर की पुलिस देहलीगेट थाने आ चुकी है। निवाड़ी स्थित गंगनगर में एक बच्ची का शव मिला है, जिसको निवाड़ी पुलिस कोनेन का बता रही है। इसकी जानकारी पर देहलीगेट पुलिस ने कोनेन के पिता शाहिद बेग को निवाड़ी थाने भेजा था। लेकिन शाहिद शव की पहचान नहीं कर पाया। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह का कहना कि निवाड़ी में मिला शव कोनेन का नहीं है। निवाड़ी पुलिस जबरन दावा कर रही है। यह बात पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि
मेरठ पुलिस ने बताया कि निवाड़ी में मिले बच्ची के शव के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसे लेकर निवाड़ी पुलिस मामले को मेरठ की कोनेन बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। एसएसपी मेरठ ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed