{"_id":"64ada7264c887395d40ac368","slug":"ghaziabad-accident-six-death-bus-driver-gave-old-farmer-life-long-wound-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Six Deaths In Accident : बस चालक ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, बुजुर्ग पिता को दिया जिंदगी भर का गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Six Deaths In Accident : बस चालक ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, बुजुर्ग पिता को दिया जिंदगी भर का गम
Wed, 12 Jul 2023 01:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:52 AM IST
सार
मेरठ के धनपुरा में जब एक ही परिवार के छह लोगों की अर्थियां घर की दहलीज पर पहुंचीं तो हर आंख नम हो गई, परिजनों का रुदन सुनकर हर इंसान का कलेजा कांप उठा। हाईवे पर बस चालक की जरा से गलती ने छह लोगों की जान ले ली। बुजुर्ग पिता को जिंदगी भर का गम दे डाला।
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने 72 साल के किसान जयपाल यादव को जिंदगी भर का गम दे दिया। जब तक सांसें हैं तब तक शायद वे इस मनहूस दिन को नहीं भूल पाएंगे। बस चालक की गलती ने उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मझले बेटे नरेंद्र का पूरा परिवार खत्म हो गया। छोटे बेटे धर्मेंद्र की पत्नी और बेटी की मौत हो गई।
इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव निवासी जयपाल यादव के घर पर सोमवार रात को खुशियों का डेरा था। जयपाल के बड़े बेटे नरेंद्र, बहू अनीता, पोते दीपांशु, हिमांशु और दूसरे बेटे धर्मेंद्र, बहू बबीता, पोता कार्तिक और पोती वंशिका सभी के सुबह खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जाने की पूरी तैयारियां हो गईं थी।

मंगलवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के आठ सदस्य महिंद्रा गाड़ी से राजस्थान के लिए निकल गए। गुरुग्राम से नरेंद्र और धर्मेंद्र को अपनी बहन माया को भी साथ लेना था। लेकिन बहन के यहां पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। मनहूस खबर गांव पहुंची तो शुरू में किसी की हिम्मत जयपाल यादव को बताने की नहीं हुई कि इतना बड़ा हादसा हो गया।
सूचना मिलने पर गांव से बड़े भाई गए गाजियाबाद
नरेंद्र और धर्मेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र यादव हादसे की जानकारी होते ही गाजियाबाद रवाना हाे गए। हादसे की सूचना के बाद लोगों का घर आना-जाना शुरू हो गया। दोपहर को जयपाल यादव को आभास हो गया कि कुछ बड़ा हो गया है। लोगों ने उन्हें जानकारी दी तो मृतकों के नाम सुनते-सुनते वे बदहवास हो गए। बस यही कहते रहे कि मेरा तो सबकुछ उजड़ गया। ये क्या हो गया।

बड़े बेटे जितेंद्र की पत्नी ऊषा रो-रोकर बेहोश हो गई। वह बार-बार यही कहती रहीं कि दोनों देवरानी चली गईं, तीनों फूल से बच्चे नहीं रहे। गांव के लोगों का कहना था कि बस ड्राइवर ने गलत साइड से टक्कर मारकर हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
हार्डवेयर की दुकान करते थे नरेंद्र
जयपाल यादव के बड़े बेटे जितेंद्र गांव में खेती करते हैं, उनसे छोटे नरेंद्र तोफापुर में हार्डवेयर की दुकान करते थे। छोटा बेटा धर्मेंद्र गाड़ी चलाता है। तीनों बेटों का परिवार एक साथ ही रह रहा था।
जयपाल यादव के बड़े बेटे जितेंद्र गांव में खेती करते हैं, उनसे छोटे नरेंद्र तोफापुर में हार्डवेयर की दुकान करते थे। छोटा बेटा धर्मेंद्र गाड़ी चलाता है। तीनों बेटों का परिवार एक साथ ही रह रहा था।
मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। हस्तिनापुर से विधायक जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की। बाहर होने के कारण वे मंगलवार को आ नहीं सके। हादसे की सूचना पर एसडीएम मवाना और इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची।