फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gfdgfdgfdgfdgfdffffff

Meerut News: दूसरे चरण का महासंग्राम आज, 91 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Thu, 25 Apr 2024 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
gfdgfdgfdgfdgfdffffff
दूसरे चरण में 91 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दांव पर
विज्ञापन

-कुल आठ सीटों पर है मतदान, हाॅट सीटों में मेरठ और मथुरा की सीट शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दूसरे चरण के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा। इसमें मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में वोट डाले जाएंगे। इन आठ सीटों पर कुल 91 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर और मथुरा में 15-15 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम छह उम्मीदवार बुलंदशहर में हैं। बागपत में सात, मेरठ में आठ, अमरोहा में 12, अलीगढ़ और गाजियाबाद में 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन सीटों पर चुनाव होना है उसमें अमरोहा छोड़ कर बाकी सीट पर भाजपा का कब्जा है।
सबसे पहले बात मेरठ की। यहां भाजपा ने इस बार रामायण धारावाहिक में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। यह सीट पिछले तीन लोकसभा चुनावों से भाजपा के पास है। तीनों चुनावों में राजेंद्र अग्रवाल ने यहां से चुनाव जीता था। समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा काे प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने पहले भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। कुछ दिनों के बाद भानु प्रताप का टिकट बदलकर सरधना से विधायक अतुल प्रधान को टिकट दे दिया। इसको लेकर विरोध हुआ तो अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया गया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से देवव्रत त्यागी मैदान में हैं। इसके अलावा जो प्रत्याशी हैं उसमें सबसे अच्छी पार्टी से हाजी अफजाल, एसडीपीआई से आबिद हुसैन, राष्ट्रीय सोशित समाज पार्टी से भूपेंद्र पाल, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत और जय हिंद नेशनल पार्टी से डॉ. हिमांशु भटनागर मैदान में हैं।
विज्ञापन

बागपत की बात करें तो यह सीट एनडीए गठबंधन में रालोद के पास यह सीट है। रालोद ने यहां से राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी की ओर से अमरपाल शर्मा और बहुजन समाज पार्टी से यहां प्रवीण बंसल प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बागपत में सर्वजन समाज पार्टी से महेंद्र सिंह, आजाद अधिकार सेना से मुकेश शर्मा, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी की ओर से रूबी कश्यप और स्वतंत्र जनता पार्टी से सुखवीर सिंह मैदान में हैं। बागपत में भी समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला था। पहले बागपत से मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। बाद में उनके स्थान पर अमर पाल शर्मा को टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से कौन प्रमुख प्रत्याशी
मेरठ-
भाजपा-अरुण गोविल
सपा-सुनीता वर्मा
बसपा-देवव्रत त्यागी

बागपत:
रालोद- राज कुमार सांगवान
सपा-अमरपाल सिंह
बसपा-प्रवीण बंसल

अमरोहा-
कांग्रेस- दानिश अली
भाजपा-कंवर सिंह तंवर
बसपा-मुजाहिद हुसैन

गाजियाबाद-
भाजपा-अतुल गर्ग
कांग्रेस-डाॅली शर्मा
बसपा- नंद किशोर पुंडीर

गौतमबुद्धनगर-
भाजपा-महेश शर्मा
समाजवादी-पार्टी महेंद्र नागर
बसपा-राजेंद्र सिंह सोलंकी

बुलंदशहर
भाजपा-डॉ. भोला सिंह
बसपा-गिरीश चंद्र
कांग्रेस- शिवकुमार

अलीगढ़
भाजपा- सतीश गौतम
सपा-विजेंद्र सिंह
बसपा-हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय

मथुरा-
भाजपा-हेमा मालिनी
कांग्रेस-मुकेश ढांगर
बसपा-सुरेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed