Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get the work done speedily under the CM Grid Scheme: Singhal

सीएम ग्रिड योजना के तहत तेजी से कराएं कार्य : सिंघल

Tue, 11 Nov 2025 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Get the work done speedily under the CM Grid Scheme: Singhal
- संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति ने सीएम ग्रिड योजना के तहत तेजी से निर्माण कार्य कराने की मांग की है। इसके लिए समिति ने नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक, सेतु निगम अभियंता को ज्ञापन भी दिया।

अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि गांधी आश्रम से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण किया जा रहा है। नई सड़क और होटल हार्मोनी इन के बीच में बनने वाली पुलिया को दो चरणों में बनने पर सहमति बनी है। अब30 नवंबर से पहले गांधी आश्रम से तेजगढ़ी के बीच किसी भी 200 मीटर के भाग में सड़क का विकास कार्य पूर्ण किया जाएगा। विकास मित्तल ने कहा कि इससे व्यापारियों को भी पता लग पाएगा कि कैसी सड़क बनाई जा रही है। संपूर्ण दो किलोमीटर के भाग में डिवाइडर तैयार किया जाएगा। डिवाइडर के बीच पक्की सतह को तोड़कर साफ मिट्टी डालकर पौधे लगाने का काम होगा। सड़क पर प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर पानी छिड़कने की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह, मदन लाल, मनोज गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed