{"_id":"6a888ab3f5171b2737067489","slug":"get-the-broken-road-waterlogging-and-streetlights-in-new-multan-nagar-repaired-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1280045-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: न्यू मुल्तान नगर में टूटी सड़क, जलभराव और स्ट्रीट लाइट ठीक कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: न्यू मुल्तान नगर में टूटी सड़क, जलभराव और स्ट्रीट लाइट ठीक कराएं
विज्ञापन
- किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। न्यू मुल्ताननगर और भोला रोड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्या को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष नीटू गुर्जर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टूटी और जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। लोगों ने कहा कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के साथ नई लाइटें लगवाने की मांग की। उनका कहना है कि रात के समय कई गलियों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
लोगों का आरोप है कि नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से जगह-जगह गंदगी जमा हो जाती है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मच्छरों से राहत के लिए नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान दिपांशु उपाध्याय, एमएस उपाध्याय, किशन, शाहरुख, सचिन गुप्ता, पिंकी ठाकुर, गीता देवी, पूजा, राकेश, सुमन, आशा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --